
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी ने शादी कर सबको चौंका दिया है। किसी को नहीं पता था कि ये कपल गुपचुप तरीके से शादी कर लेगा। हिना और रॉकी की शादी के बाद लोग उनकी उम्र के बारे में जानना चाहते हैं।

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी से शादी कर ली है। रॉकी हर मुश्किल वक्त में हिना के साथ खड़े रहे हैं।

जब हिना ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद उन्होंने कहा था कि वह हर सेशन में उनके साथ थे। हर दुख-सुख में वे दोनों साथ रहे हैं।

हिना और रॉकी ने अब कोर्ट मैरिज कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों बेहद सिंपल लुक में क्यूट लग रहे हैं।

हर कोई हिना और रॉकी की उम्र जानना चाहता है। रॉकी हिना से बड़ा है।

हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 37 साल है। रॉकी हिना से कुछ महीने बड़े हैं।

रॉकी का जन्म 14 फरवरी 1987 को हुआ था। दोनों का जन्म एक ही वर्ष में हुआ था और वह हिना से आठ महीने बड़ा है।
