img

राजीव गांधी की पुण्यतिथि : भावुक हुए राहुल गांधी, कहा - पापा आपके सपने, मेरे सपने

img

प्रभात वैभव डेस्क। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। देश अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपने पिता को यद् कर भावुक हो गए। राहुल ने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है। राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'पापा, आपके सपने, मेरे सपने,आपकी आकांक्षाएं, मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा'।

राहुल गांधी की इस पोस्ट को पढ़कर कोई भी भावुक हो सकता है। आज ही के दिन 21 मई 1991 में पारंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान राजिव गांधी की लिट्टे के मानव बम ने विस्फोट कर ह्त्या कर दी थी। अपने नेता की शहादत की खबर सुनकर पूरा देश स्तब्ध रह गया था। आज देश राजीव गांधी की पुण्य तिथि मना रहा है। तमाम लोग वीरभूमि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

राजीव गांधी को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। खड़गे ने आगे लिखा कि भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

इसी तरह सभी कांग्रेसी नेताओं और दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राजीव गांधी को दुनिया का श्रेष्ठ नेता बताया है। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने राजीव को याद करते हुए कहा कि राजीव जैसा नेता युगों बाद पैदा होता है।  
 

Related News