img

Prabhat Vaibhav, Digital Desk : टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी दुनिया आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को आपके लिए क्या संकेत दे रही है? आज का दिन धनु राशि वालों के लिए धनवर्षा वाला साबित हो सकता है, वहीं सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए क्या कहते हैं आज के लकी कार्ड्स।

मेष से कन्या: सावधानी और नई शुरुआत का दिन

मेष (Aries): आज आपको महसूस हो सकता है कि परिस्थितियां आपके हाथ से निकल रही हैं, लेकिन धैर्य रखें, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग है।

वृषभ (Taurus): आज आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। पुरानी गलतियों का एहसास होगा जो भविष्य के लिए सीख बनेगा। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

मिथुन (Gemini): व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। किसी नई बड़ी परियोजना की नींव रख सकते हैं, लेकिन साझेदारी (Partnership) के कामों में सतर्क रहें।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए 'प्रोग्रेस' का है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नए प्रोजेक्ट्स और निवेश (Investment) के लिए दिन अत्यंत शुभ है।

सिंह (Leo): आपका प्रभाव और आकर्षण चरम पर रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। बीपी और पित्त संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या (Virgo): आज भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थकान हो सकती है। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेना आपके लिए संजीवनी का काम करेगा।

तुला से मीन: लोकप्रियता और धन लाभ का योग

तुला (Libra): आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और कुछ साहसिक फैसले लेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, जिससे आपके विरोधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप खुद को बेहतर बनाने (Self-improvement) पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, रिश्तों में संयम बरतें।

धनु (Sagittarius): लकी कार्ड: द चैरियट/10 ऑफ पेंटाकल्स। आज संपत्ति के मामलों में आपको बड़ा मुनाफा होगा। जमीन या घर के सौदे सफल रहेंगे। नौकरी और व्यापार, दोनों में तरक्की के द्वार खुलेंगे।

मकर (Capricorn): आज आप अपने सभी कार्यों को बहुत कुशलता से निपटा लेंगे। समाज सेवा या धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarium): पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। पुराने तनाव खत्म होंगे और नए मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन (Pisces): मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आज लाभ का दिन है।