Prabhat Vaibhav, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक अब अपने हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए एकजुट हो गए हैं। 20 अगस्त को पूरे प्रदेश के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें शिक्षकों की समस्याएं और उनके समाधान की मांग शामिल होगी।
यह निर्णय माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया, जो लखनऊ के रायल होटल (विधायक निवास) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 जुलाई से 19 अगस्त तक राज्यभर में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक नेताओं की टीमें ज़िलों में जाकर शिक्षकों की समस्याओं को जानेंगी और यह भी समझाएंगी कि आंदोलन क्यों जरूरी है।
6 जुलाई को हर जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी के साथ-साथ एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, उपाध्यक्ष रामेश्वर, महेश चंद्र शर्मा, शिव कुमार यादव और डॉ. आरके त्रिवेदी ने भी विचार रखे।
इस संघर्ष के माध्यम से शिक्षक अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं और उम्मीद है कि यह आंदोलन उन्हें न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)