img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : ज्योतिष की दृष्टि से जुलाई का महीना बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने 6 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य इस महीने कर्क राशि में गोचर करेंगे। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे। बृहस्पति 13 जुलाई को मिथुन राशि में उदय होंगे, जबकि बुध इसी महीने कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही बुध भी इसी महीने वक्री और अस्त रहेंगे। जुलाई में शुक्र मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं जुलाई में ग्रहों के गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

मिथुन- जुलाई के महीने में आपको अपने करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। लंबे समय से आपको परेशान कर रही पैसों से जुड़ी चिंताओं का समाधान मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार आदि में पैसा लगाते हैं तो यह महीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। इस महीने आप अपने माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के लोगों को इस महीने अपने सपने पूरे होते नजर आ सकते हैं। जो लोग पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के लोग इस महीने आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपके द्वारा किए गए काम आपके माता-पिता को गौरवान्वित करेंगे। इस महीने आप पुराने दोस्तों से यादगार मुलाकात भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि - इस महीने आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। इस महीने आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करेंगे। इस राशि के कुछ लोग कोई नई भाषा सीख सकते हैं। जुलाई के महीने में कुंभ राशि के कुछ लोगों को अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इस महीने रिश्तों में मधुरता आएगी और आप किसी नए रिश्ते में भी प्रवेश कर सकते हैं। कुछ नवविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।