कर्क राशि में शुक्रोदय : इन राशियों की चमकेगी किस्मत

img

डेस्क। शुक्र असुरों के गुरु माने जाते हैं। शुक्र गृह का स्वभाव उदार एवं लोगों का कल्याण करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 जुलाई दिन रविवार को सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में उदय होंगे। बताते चलें कि कर्क राशि में बुध पहले से विराजमान हैं। इस तरह कर्क राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति भी बनेगी। मान्यतानुसार शुक्र ग्रह के उदय होते ही शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र भौतिक सुख सुविधा, भाग्य, धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और उत्तम स्वास्थ्य के कारक है। शुक्र का उदय होना मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस राशियों के लोगों की किस्मत जागेगी। आइए जानते हैं शुक्र उदय से इन राशि के जातकों के जीवन में क्या फलित होगा ... 

मेष राशि

मेष राशि के चौथे भाव में शुक्र उदय होने वाले हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों की खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे और आमदनी में भी इजाफा होगा। अटका हुआ धन वापस आने की संभावना बन रही है और परिवार की हर जरूरतों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत बनेगा।

मिथुन राशि

शुक्र ग्रह मिथुन राशि से दूसरे स्थान पर उदय होने वाले हैं। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों के प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। इस अवधि में व्यापारियों को मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और घरवालों के लिए नई नई चीजें खरीदेंगे। लव पार्टनर के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि

शुक्र ग्रह कर्क राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर उदय होने वाले हैं। इस दौरान अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारियों की मदद से आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। इस अवधि में व्यापारी अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। शुक्र ग्रह के प्रभाव से धार्मिक कार्यों को संपन्न करेंगे।

कन्या राशि

शुक्र ग्रह कन्या राशि से 11वें भाव में उदय होने वाले हैं। इस दौरान कन्या राशि के जातकों के प्रयासों में सफलता मिलेगी। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी इच्छाएं पूरी होगी और तरक्की के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को दूसरी कंपनी से बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर पर मंगल कार्य होंगे।

मकर राशि

शुक्र ग्रह मकर राशि से सातवें भाव में उदय होने वाले हैं। इस दौरान जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस राशि के जातकों में सकारात्मक सोच रहेगी।  सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और प्रफेशनल लाइफ में सकारात्मकता आएगी। इस अवधि में व्यावसायिक लाभ मिलेगा। 

Related News