एक्ट्रेस कंगना रनौत ने क्रिसमस पर दी ऐसी शुभकामनाएं कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल!
अभिनेत्री कंगना रनौत ने हर मुद्दे और हर मौके पर कटाक्ष कटाने की ऐसी महारत हासिल कर ली है कि अब वे अपने हर ट्वीट से नया बवाल खड़ा करने का दमखम रखती हैं।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने हर मुद्दे और हर मौके पर कटाक्ष कटाने की ऐसी महारत हासिल कर ली है कि अब वे अपने हर ट्वीट से नया बवाल खड़ा करने का दमखम रखती हैं।
आज पूरे विश्व की जनता क्रिसमस ( 25 दिसम्बर ) सेलिब्रेट कर रही है, उस मौके पर भी कंगना ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो कुछ लोगों को चुभ सकता है। उन्होंने भी दूसरों की तरह क्रिसमस की शुभकामनाएं तो दी हैं, किंतु एक ट्विस्ट के साथ।
एक्ट्रेस के अनुसार क्रिसमस की बधाई भी सिर्फ उन्हें मिलनी चाहिए जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हों। ट्वीट में लिखा है- मैरी क्रिसमस सिर्फ उन लोगों को जो सभी इंडियन त्योहारों का सम्मान करते हैं। मैरी क्रिसमस केवल उन लोगों को जो हिंदू त्योहारों के समय सलेक्टिव एक्टिविजम नहीं करते हैं।
रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिसमस के मौके पर अभिनेत्री का ये रवैया कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नजरों में इस शुभ दिन की बधाई प्यार से भी दी जा सकती है।