img

चीन में कोरोना ने फिर मचाई तबाही, लॉकडाउन से बिगड़े हालत, बुलानी पड़ी सेना

img

बीजिंग। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कोरोना महामारी ने एक बाद फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि लाखों लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में ही कैद हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 438 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 7,788 ऐसे केस भी दर्ज किये गए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। दोनों तरह के मामले कल की तुलना में अधिक हैं।

shanghai lockdown

वहीं, उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में भी रविवार को कोविड के कुल 4,455 नए मामले दर्ज किये जो शनिवार को सामने आए मामलों से अधिक हैं। हालांकि कई देशों की तुलना में यह संख्या कम है, लेकिन दैनिक मामलों पर गौर करें तो ये चीन में साल 2019 के अंत में वुहान में मिले मामलों के बाद सबसे अधिक हैं।

गौरतलब हैं कि चीन की आद्योगिक नगरी शंघाई की लगभग 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन का सामना कर रही है। यहां हालात इस हद तक बिगड़ चुके हैं कि चीनी प्रशासन को यहां पर सेना लगाने पड़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार शंघाई में PLA ने कुल 2,000 मेडिकल पर्सनल्स की तैनाती की है।

अलग-अलग इलाकों में हजारों की संख्या में हेल्थवर्कर्स भी तैनात किए गए हैं जो घर-घर जाकर टेस्टिंग का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी जा रही है। शंघाई के अलावा पूर्वी पुडोंग क्षेत्र के लोगों को भी शुक्रवार को घरों से निकलने की नहीं है, जबकि पश्चिमी पुशी क्षेत्र में शुक्रवार से चार दिन के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img