![img](https://prabhatvaibhav.com/wp-content/uploads/2022/01/16_04_2020-corona_testreport_20194768.jpg)
देश में कोरोना के तीसरी लहर की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। कोरोना के मामलों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामलों में आज कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है। वहीं 277 मरीजों की मौत हुई है।
मुंबई में 400 से ज्यादा डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव
मुंबई में 400 से ज्यादा डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में 100, सायन में 104, केईएम मुंबई में 88, NAIR में 59 डॉक्टर भर्ती हैं। नांदेड़ में 50 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार में 500 से अधिक डॉक्टरों को कोरोना हुआ है। दिल्ली में लगभग 1000 डॉक्टर्स को कोरोना संक्रमण हुआ है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
देश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के डेढ़ लाख से ज़्यादा केस मिले तो वहीं महाराष्ट्र में 33,470,मुंबई में 13,648 केस मिले। पंजाब में 3,969,गुजरात में 6,097 केस मिले। पश्चिम बंगाल में 19286,दिल्ली में 19166, तमिलनाडु में 13990,कर्नाटक में 11698 केस। उत्तर प्रदेश में 8334,राजस्थान में 5660 केस, केरल में 5797,उत्तराखंड में 1292,हरियाणा में 5,736,बिहार में 4,737 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 821446 हुई। देश में बीते 24 घंटे में 69959 लोग रिकवर हुए। इसके अलावा 277 मरीजों की मौत भी हो गई।