img

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर 10 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। तबादले में च‍ित्रकूट बाराबंकी झांसी फतेहपुर सुलतानपुर बरेली को नया ज‍िलाध‍िकारी म‍िला है। 

वहीं एम देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सच‍िव व्‍यवसायिक श‍िक्षा एवं कौशल व‍िकास व‍िभाग का भी पदभार म‍िला है। 

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के एस सुन्दरम को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पद सौंपा गया है।