Prabhat Vaibhav,Digital Desk : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। गुरुवार को इंडिगो की कई फ्लाइटें तय समय से पहले अमृतसर पहुंचीं, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। अब तक 4 फ्लाइटें लैंड हो चुकी हैं, जबकि एक फ्लाइट दोपहर में पहुंचने वाली है। सुबह 11 बजे तक एक फ्लाइट समय पर टेकऑफ भी कर चुकी थी।
हालांकि फ्लाइट्स की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है। गुरुवार को 9 फ्लाइट्स के आगमन और 9 फ्लाइट्स के प्रस्थान का शेड्यूल जारी हुआ, जबकि पिछले दिनों यह संख्या लगभग 12 थी। माना जा रहा है कि यह बदलाव केंद्र सरकार और एयरलाइन की ओर से लिए गए सुधारात्मक कदमों का हिस्सा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों का संचालन अब सामान्य स्थिति में लौट रहा है और 14–15 दिसंबर तक सभी फ्लाइटें पूरी तरह नियमित होने की उम्मीद है।
आज समय से पहले पहुंची फ्लाइट्स:
फ्लाइट 6E721 पुणे से — सुबह 4:53 बजे
फ्लाइट 6E495 हैदराबाद से — सुबह 9:25 बजे
फ्लाइट 6E5063 दिल्ली से — सुबह 9:50 बजे
फ्लाइट 6E106 अहमदाबाद से — सुबह 10:08 बजे
फ्लाइट 6E6288 बेंगलुरु से — दोपहर 12:23 बजे (अनुमानित)
बाकी 4 फ्लाइट्स का समय जल्द जारी होने की संभावना है।
प्रस्थान की स्थिति:
सुबह 10:30 बजे तक 9 में से 1 इंडिगो फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी।
फ्लाइट 6E514 अमृतसर से हैदराबाद के लिए 10:17 बजे रवाना हुई।



_181224788_100x75.jpg)
