img

NDA में सब ठीक नहीं, संगीत सोम का दावा - RLD से गठबंधन से पार्टी को हुआ नुकसान

img

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इस बीच BJP नेता संगीत सोम के एक बयान से सियासत सरगर्म हो गयी है। संगीत सोम ने कहा है कि RLD से गठबंधन का BJP को कोई फायदा नहीं हुआ। जो सीट हम जीत रहे थे वो भी हार गए। सोम ने कहा कि RLD से गठबंधन की वजह से BJP को फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है।

संगीत सोम ने अपने कैंट आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान संगीत सोम ने संजीव बालियान के आरोपों का खुलकर जवाब दिया। RLD और BJP के गठबंधन से फायदे और नुकसान के सवाल पर सोम ने कहा कि मुझे नहीं लगता इससे कोई फायदा हुआ है, क्योंकि जो सीट हम जीत भी रहे थे, उन्हें भी हार गए। उन्होंने कहा कि RLD से गठबंधन की वजह से BJP को नुकसान ही हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपनी हार के लिए संगीत सोम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि संगीत सोम का नाम लिए बगैर कहा था कि उन्होंने सपा को खुलकर समर्थन दिया। इस आरोप पर सोम ने कहा कि बुढ़ाना और चरथावल बालियान का घर है, वहां क्यों हारे, मुझे सरधना विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई और मैंने सरधना नहीं हारने दी।  

इस तरह BJP नेताओं के बीच विवादों से एनडीए में भी फुट पड़ सकते है। RLD चीफ जयंत चौधरी को मोदी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। ऐसे में संगीत सोम के बयान के मायने निकाले जा रहे हैं। बताते चलें कि 2014 और 2019 में BJP मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान चुनाव जीते थे और मंत्री भी बने थे। 2019 में संजीव बालियान ने तत्कालीन RLD चीफ चौधरी अजीत सिंह को हराया था। 

Related News