img

हरिद्वार। देश भर में आज आज कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यह साल 2022 का आखिरी पर्व स्नान है। इस मौके पर लोगों ने देश की विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान किया (Kartik Purnima snaan In Haridwar)। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया। गंगा में स्नान के लिए आज लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। बता दें कि हिंदू धर्म में कार्तिक स्नान पर्व का विशेष महत्व है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई। डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आज दोपहर 12 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लाखों श्रद्धालुओं  (Kartik Purnima snaan In Haridwar) ने तो ब्रह्म मुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। अच्छी खासी ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं का कहना है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य मिलने के साथ ही मोक्ष भी प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था में बेहतरीन इंतजाम किये गए हैं।(Kartik Purnima snaan In Haridwar)

मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी विशेष इंतजामात किये गए हैं। ज्ञान गोदड़ी प्रकरण के मद्देनजर प्रस्तावित स्थल भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय पर अलग से जोन बनाया गया है। साथ ही सिख समुदाय के लोगों से समन्वय स्थापित करने और नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में सिख पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।(Kartik Purnima snaan In Haridwar)