img

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कहा-बेटी के गले पर थे रस्सी से दबाने के निशान.

img

मृतिका ममता देवी के पिता भोला प्रसाद और उसके परिजनों ने दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

मृतिका ममता देवी के पिता भोला प्रसाद और उसके परिजनों ने दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। (फाइल)

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मुख्यालय के न्यू शिव मंदिर के पास रहने वाली ममता देवी (25) की हत्या उसके ससुराल वालों ने दहेज नहीं मिलने के कारण मंगलवार की देर रात कर दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। साथ ही वो गर्भवती भी है।

इस संबंध में मृतिका के पिता भोला प्रसाद और उसके परिजनों ने दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका के परिजनों ने कहा है कि उसकी पुत्री की शादी 2019 में पवन कुमार के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मारते-पीटते थे। हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे।

मंगलवार की शाम में भी दहेज को लेकर ममता और ससुराल वालों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में ससुराल वालों ने रस्सी से मेरी पुत्री की गला दबा हत्या कर दी है। मृतक महिला के पिता भोला प्रसाद के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 3 बजे हम लोगों को ममता के ससुराल वालों ने सूचना दिया कि आपकी बेटी की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। हम सब उसके ससुराल प्रतापपुर आए तो देखा, ममता के गले और पैर में रस्सी से दबाए जाने के निशान है।

इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी नईम अंसारी ने बताया कि मृतिका के पिता भोला साव ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के हत्या का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में मृतक महिला के पति पवन कुमार, उसके जेठ संदीप कुमार उर्फ गुड्डु और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related News