ग्रहण के दौरान बदल जाता है पशुओं और पक्षियों के व्यवहार, घबराहट में करते हैं अजीब हरकतें

img

प्रभात वैभव डेस्क। आज दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा दिखेगा। इस दौरान अमेरिका में कई वैज्ञानिक प्रयोग होंगे। नासा ने इस दिनके लिए ख़ास तैयारियां की है। ग्रहण के दौरान वैज्ञानिक सूर्य ग्रहण की स्थिति, पशुओं और पक्षियों के व्यवहार आदि पर विशेष अध्ययन करेंगे। हालांकि ऐसे अध्ययन पहले भी हो चुके हैं। बताते चलें कि सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण के दौरान पशुओं और पक्षियों का व्यवहार बदल जाता है। वे घबरा जाते हैं और बदहवासी में अजीब हरकतें करने लगते हैं।

सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण के दौरान मनुष्य आश्चर्यचकित हो जाता है। पशु - पक्षियों का व्यवहार भी बदल जाता है। ग्रहण के समय वे अलग अलग तरीके का व्यवहार करने लगते हैं। उनमे घबराहट और बेचैनी दिखती है। ग्रहण के दौरान बदली हुई परिस्थितियों को देखकर वे दुखी हो जाते हैं। दरअसल, ग्रहण के दौरान वे भ्रमित हो जाते हैं। मानव पर ग्रहण का लंबा प्रभाव पड़ सकता है।

गौरतलब है कि पशुओं और पक्षियों के जागने, चारा खोजने, शिकार करने और सोने का दैनिक व्यवहार प्रकृति के अनुसार निर्धारित होता है। पृथ्वी के किसी एक जगह पर होने वाला सूर्य ग्रहण कुछ क्षणों के लिए पशुओं और पक्षियों की दिनचर्या में अवरोध पैदा करता है, इसलिए उनका व्यवहार अचानक बदल जाता है। वे अजीब सा व्यवहार करने लगते हैं। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एनसी स्टेट यूनिवर्सिटी वन्य जीवों पर सूर्य ग्रहण के प्रभाव का टेक्सास राज्य चिड़ियाघर में अध्ययन करेगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार खगोलीय घटनाओं में सूर्य ग्रहण का प्रभाव पशुओं और पक्षियों पर ज्यादा पड़ता है। वे समझ ही नहीं पाते कि ये क्या हो गया और घबराकर वे अपने घर की चल पड़ते हैं। इसी तरह ग्रहण के दौरान मकड़ी बेचैन होकर अपने ही जाले को तोड़ने लगती हैं। इसी तरह आमतौर पर पानी में रहने वाला हिप्पो ग्रहण के दौरान सूखे स्थान की ओर भागता है। इसी तरह मछलियों और पक्षियों का व्यवहार भी बदल जाता है। ग्रहण के दौरान चमगादड़ उड़ना और फड़फड़ाना शुरू कर देते हैं।

इसी तरह ग्रहण के दौरान बत्तखों का व्यवहार भी परिवर्तित हो जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान के दौरान उनके दिल की धड़कन के साथ शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान जिराफ़ नर्वस होकर इधर-उधर दौड़ने लगते हैं। आज पड़ने वाले सूर्य ग्रहण पर आम लोगों को जानवरों के व्यवहार पर नज़र रखने और उसे समझने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

Related News