img

वास्तु शास्त्र : घर लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, आएगी समृद्धि

img

धर्म डेस्क। सनातन परंपरा में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में जाना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख समृद्धि आती है। मान्यताओं के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी की विशेष तस्वीर रखने से उनकी कृपा बनी रहती है। ऐरावत हाथी के साथ मां लक्ष्मी की छवि बहुत शुभ मानी जाती है। इस छवि के प्रभाव से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर परिवार में लोग रोगमुक्त रहते हैं। इसलिए घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर अवश्य रखनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐरावत हाथी के साथ वाली मां लक्ष्मी की तस्वीर घर में रखना विशेष शुभ माना गया है। ऐरावत हाथी के मां लक्ष्मी की छवि बहुत शुभ मानी जाती है। यदि छवि में हाथी की सूंड में कलश है तो इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

उल्लेखनीय है कि हाथी पर सवार लक्ष्मी की माता को गजलक्ष्मी कहा जाता है। देवी मां के इस स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की आर्थिक व दूसरी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। हाथी पर सवार देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से समृद्धि, सुख, शांति, वैभव, धन और उन्नति का मार्ग खुलता है। पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

गजलक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर घर के उत्तर-पूर्व कोने में या मंदिर के दाहिनी तरफ ही रखनी चाहिए। उत्तर दिशा में घोड़े पर सवार देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में गजलक्ष्मी की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

इसी तरह मां लक्ष्मी के शुभ रथ में चांदी या सुनहरे रंग का हाथी बहुत पवित्र माना जाता है। हाथी पर सवार मां लक्ष्मी स्वास्थ्य, सुख और सफलता का प्रतीक हैं। घर में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखने से अन्य देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसी छवि या मूर्ति रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर कर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। 

Related News