img

सावन मास : बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

img

धर्म डेस्क। सनातन धर्म में सावन को पवित्र महीना माना जाता है। यह माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने और व्रत रखा जाता है। सावन माह में पड़ने वाले सोमवार का भी महत्व अधिक होता है। इस वर्ष 22 जुलाई से सावन की माह प्रारंभ हो रहा है। 19 अगस्त को सावन माह का समापन होगा। इस वर्ष सावन 29 दिनों का होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष सावन में शुभ योग बन रहे हैं, इसलिए शिवभक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सावन में सावन में 72 साल बाद ऐसा शुभ दुर्लभ संयोग बना है। पहली बात तो सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा। सावन के पहले दिन सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसलिए इस वर्ष सावन का महीना बहुत शुभ माना जा रहा है। सावन माह में कई राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। भगवान शिव की कृपा से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मेष : मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा और जीवन में खुशियों की वर्षा होगी। वैवाहिक जीवन में चार चाँद लगेंगे और आर्थिक उन्नति होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना खुशियां लेकर आ रहा है। इस राशि वालों के करियर और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे और आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए इस वर्ष का सावन कई सौगातें लेकर आ रहा है। तुला राशि वालों को सावन में धन, वाहन और जमीन का सुख मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दिक्क्तें भी दूर होंगी और तरक्की के नए मार्ग भी खुलेंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए इस वर्ष का सावन मास वरदान है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। मकर राशि के जातकों को अचानक धन मिल सकता है। 

Related News