
बागेश्वर। उत्तराखंड के कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की आमने सामने से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा और पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का एक वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई।
इस घटना में पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। ये सभी पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी खबर हैं। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों वाहनों में कुल 12 लोग सवार थे जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं जबकि पांच की मौत हुई है।विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना।