दिल्ली सहित इन राज्यों को झेलना होगा भीषण गर्मी की मार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

img

नई दिल्ली, 06 अप्रैल। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान में इजाफा हो रहा है और इससे शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू (Heat wave) की स्थिति गंभीर रहने वाली है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है।Heat wave

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू (Heat wave) चलने की आशंका है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति संभव है। पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम विदर्भ, झारखंड और गुजरात में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मप्र में हीट वेव चलेगी। उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ रहा है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।जम्मू का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, लेह का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यूपी में भी हीट वेव का कहर जारी है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले कई दिनों तक लखनऊ में हीट वेव (Heat wave) की गंभीर स्थिति बनी रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में तापमान स्थिर है। शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

रोजाना की तरह आज भी कई राज्यों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। स्कायमैट के अनुसार, अंडमान और निकोबार आईलैंड में हल्की बारिश होने वाली है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत की बात करें तो यहां केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम तक बारिश के आसार जताए गए हैं।

Related News