PM की तस्वीर पर अज्ञात व्यक्तियों ने पोती मिट्टी, BJP कार्यकर्ताओं ने की कड़ी निंदा
शंकर घोष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को ले शहर के कई वार्डों में अलग-अलग जगहों पर BJP के इश्तिहार, झंडा और होर्डिंग्स लगाए गए है।
सिलीगुड़ी।। नगर निगम के 16 नंबर वार्ड में शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी की फोटोकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह BJP कार्यकर्ताओं ने PM की तस्वीर पर मिट्टी पोता देखा। इसके बाद सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के BJP प्रत्याशी शंकर घोष को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही शंकर घोष घटनास्थल पर पहुंचे ओर PM की तस्वीर पर लगी मिट्टी को साफ़ किया। इसके बाद उन्होंने PM की तस्वीर के साथ बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पत्रकारों से बात करते हुए शंकर घोष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को ले शहर के कई वार्डों में अलग-अलग जगहों पर BJP के इश्तिहार, झंडा और होर्डिंग्स लगाए गए है। कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। एक जागरूक शहरी होने के नाते हम घटना की निंदा करते है।
उन्होंने कहा कि यह हरकत शहर का राजनीतिक माहौल खराब करने के लिए की गई है। ऐसा करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में चुनाव पर्यवेक्षक को भी सूचित किया जायेगा।