img

UP: किसान सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री शाही- योगीराज में किसान कभी दु:खी नहीं हो सकता

img

बस्ती। बस्ती जिले के महादेवा विधानसभा के केवचा महाविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने शिरकत किया, किसान सम्मेलन में सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दिल में गरीबों के लिए दर्द है। योगीराज में किसान कभी दु:खी नहीं हो सकता।

कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने कहा कि सपा-बसपा सरकारों की गुंडई और भ्रष्टाचार लोगों ने देखा है। यूपी में अब किसी गुंडे की हिम्मत नहीं कि वो किसी बेटी की स्कूटी रोक लें। अगर रोकेगा तो मरेगा। उन्होंने कहा कि आप सब कमल पर मुहर लगाकर भारत माता को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान ने राज्य को लूट लिया। किसानों का आह्वान किया कि षडयंत्र चल रहा है। सावधान रहें। वंशवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद से लड़ना है। प्रदेश हित में इस सरकार का लौटना जरूरी है। फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में सहयोग करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली और यूपी वाले राजकुमार मिलकर बताएं कि आपकी सरकारों में बाणसागर परियोजना पूरी क्यों नहीं हुई। किसानों को यूरिया के लिए लाठी क्यों खानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों की फसल की रिकार्ड खरीद हुई है। योगी के शासन में यूपी केंद्र की 44 योजनाओं में नंबर-एक पर है। इस सरकार की सोच ईमानदार और काम दमदार है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img