img

UP Election 2022: भाजपा के हुए पूर्व IPS अधिकारी असीम अरुण, स्वतंत्र देव सिंह, अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर राजनितिक पार्टियों सरगर्मियां बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। बड़े नेताओं के दलबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें, कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण पिछले दिनों स्वैछिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) के तहत वीआरएस लेकर भाजपा का दामन थामने की बात कही थी।

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर एवं पूर्व आइपीएस अधिकारी असीम अरुण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।वह शनिवार को भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को असीम को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायेंगे।

कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे असीम अरुण पिछले दिनों स्वैछिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) के तहत वीआरएस लेकर भाजपा का दामन थामने की बात कही थी। वह रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। असीम के कन्नौज की सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना है।

Related News