img

UP Election: BJP जनसंपर्क अभियान की हुई शुरुआत, आज से घर-घर जाकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मागेंगे वोट

img

लखनऊ. कोरोना की तीसरी लहर के बीच देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कोविड गाइडलाइन के साथ सियासी दलों के लिए चुनाव प्रचार करना सबसे बड़ी चुनौती है। यूपी BJP अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह ने आज डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। बता दें, चुनाव आयोग ने रैली, रोड शो जैसे बड़े आयोजन पर रोक लगा दी। सिर्फ 5-5 लोगों की टोली के साथ घर-घर जाकर वोट मांगने की इजाजत दी है। डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए ही सियासी चुनाव प्रचार कर पाएंगे।

यूपी BJP अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह मंगलवार सुबह बालू अड्डे पहुंचे। स्वंतत्रदेव सिंह ने डोर टू डोर कैंपेन कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने एक नया नारा दिया। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा ‘पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास’। कोरोना प्रोटोकॉल में 5 लोगों की टोली में जनसंपर्क अभियान की ही इजाजत मिली है। बीजेपी जनसंपर्क अभियान के जरिए घर-घर जाकर यूपी की जनता को मोदी और योगी की नीतियों के बारे में बताएंगे और बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता 1,74,000 बूथों पर घर-घर लोगों से मुलाकात करेंगे और यूपी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

यूपी चुनाव प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन

यूपी में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के टिकट को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। नई दिल्ली में आज यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होगी। बैठक में पहले ,दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों पर मंथन हो सकता है। विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और सुनील बंसल शामिल होंगे।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img