
देहरादून। सूबे की राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 7 नवंबर को देश के अंतिम गांव माणा (बदरीनाथ) से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कि मुताबिक 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ले जाएंगे। जहां इस मिट्टी और पानी से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।
देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिट्टी और जल लेकर जाएंगे। बता दें कि शनिवार को पहले दौर की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और तमाम फ्रंटल प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्षों ने भाग लिया। वहीं दूसरे दौर की बैठक विधायक पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य भाग लेने पहुंचे।