Uttarakhand Samachar Today : मंत्री गणेश जोशी ने भगवान राम की पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

img

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आयोजित "वॉक फॉर नवयुग" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन नीतू लोहिया फाउंडेशन ब्लड फ्रेंड तथा नाड़ी योग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।

मंत्री गणेश जोशी ने भगवान श्री राम की आरती कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया। मंत्री विजय कॉलोनी के सभी राम भक्तों द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भी सम्मिलित हुए। मंत्री जोशी भगवान श्रीराम के गीतों पर रामभक्तों के साथ थिरकते भी नजर आएं।

मंत्री ने देहरादून के जोहड़ी गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव गुरुंग के निजी आवास पर आयोजित श्री अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर रामायण पाठ किया।

Related News