img

Jdu will celebrate Ambdker jayanti : जदयू 13 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगी अंबेडकर जयंती, अगले दिन प्रदेश भर में होगा दीपोत्सव का आयोजन

img

पटना।बिहार प्रदेश जनता दल (यू) 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इसके साथ ही, 14 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह को दीपावली के रूप में मनाएंगे। इसकी जानकारी बुधवार काे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चाैधरी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर के सपनों को जमीन पर उतारने का काम जिस तरह हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, वैसा स्वतंत्र भारत में किसी और मुख्यमंत्री या राजनेता ने नहीं किया। बीते 19 वर्षों में समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों तक विकास की किरणें पहुंची हैं। राजनीति में महापुरुषों का नाम लेने वाले बहुतों मिल जाएंगे लेकिन उनके आदर्शों को व्यवहार में अपनाना और उनके सपनों को जीवन का उद्देश्य बना लेना सबके बस की बात नहीं। साथ ही उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को बापू सभागार में आयोजित जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वरिष्ठ नेतागण एवं प्रदेश भर से जद(यू) कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्तागण पूरे उत्साह के साथ जुटेंगे।

मंत्री अशोक चैधरी ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने अपने विचारों और संघर्षों के माध्यम से शोषित और वंचित समाज के जीवन में उजाला लाने का काम किया। इसी भावना को दर्शाने के लिए 14 अप्रैल को जद (यू) के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में दीप जलाकर उनकी जयंती को दीपावली के रूप में मनाएंगे। नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेध देवी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।
 

Related News