
अमरावती शहर के दरियापुर थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 7 जनवरी को दोपहर लगभग 2.30 बजे हुई।
इस मामले में दरियापुर पुलिस ने आरोपी चित्या उर्फ प्रज्वल हिवराले के विरूद्ध पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को शनिवार देर रात अरेस्ट कर लिया गया। अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
कम्प्लेन के मुताबिक, आरोपी प्रज्वल पांच साल की बच्ची को खेलते समय बहला-फुसलाकर ले गया और कुछ दूर ले गया। वहां उसके साथ गंदा काम किया गया। वह उसके चंगुल से छूटकर रोती हुई घर पहुंची। उस वक्त घटना का खुलासा हुआ।
मासूम ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां फौरन दरियापुर थाने पहुंची। इस संबंध में शनिवार रात करीब 11.19 बजे मामला दर्ज किया गया। दरियापुर थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक किरण ओउटे ने मीडिया को बताया कि इस मामले में आरोपी को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया है।