
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानूदा गांव में एक विमान दुर्घटना की खबर से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र के भानूदा गाँव में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आसमान में तेज़ आवाज़ के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआँ उठता देखा गया।
मलबे से एक शव बरामद किया गया है। यह पूरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शव की शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे की खबर फैलते ही रतनगढ़ में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा और स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि विमान दुर्घटना के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने खुद बुझाने की कोशिश की। घटना के विस्तृत कारणों की जाँच की जा रही है।