
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को कई सीनियर अफसरों के विभाग और जिम्मेदारियां बदली हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम और परियोजना निदेशक का जिम्मा लेकर सचिव दिलीप जावलकर को सौंपा गया। इसी तरह, सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन और धर्मस्व विभाग का प्रभार हटाकर अब धीराज गर्ब्याल को यह जिम्मेदारी दी गई।
IAS बीवीआरसी पुरुषोत्तम अब सहकारिता विभाग संभालेंगे। वहीं, IAS डॉ. पंकज कुमार पांडे से श्रम विभाग और भवन कर्मकार बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण व श्रम विभाग, युगल किशोर पंत को सिंचाई विभाग, और डॉ. नीरज खैरवाल को भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
सोनिका से यूकाडा की जिम्मेदारी हटाई गई है, वहीं रंजना राजगुरू को महिला और बाल विकास विभाग की कमान दी गई है। आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग वापस लेकर रीना जोशी को राज्यपाल सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई।
महानिदेशक शिक्षा का कार्यभार अब दीप्ति सिंह के पास है, जबकि अभिषेक रूहेला को यूयूएसडीए का प्रमुख बनाया गया है। सैन्य कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी श्याम सिंह को दी गई है।
PCS स्तर पर भी हुए अहम बदलाव
नगर आयुक्त से लेकर उप जिलाधिकारी तक कई PCS अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। कोटद्वार, ऋषिकेश और काशीपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं। रामजी शरण अब अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी होंगे, जबकि प्यारे लाल शाह को कोटद्वार नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
गोपाल राम बिरनवाल ऋषिकेश के नगर आयुक्त बनाए गए हैं, वहीं रविंद्र सिंह बिष्ट काशीपुर में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। दयानंद सरस्वती, देवेंद्र सिंह नेगी, तुषार सैनी जैसे कई अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नई तैनाती दी गई है।