
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : शहर में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई के सभी मोर्चों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। नगर निगम ने सैलानी इलाके में अवैध दुकानों को ध्वस्त किया, जबकि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जखीरा में नफीस के अवैध रजा बारातघर को बुलडोजर से साफ किया।
उपद्रव में शामिल मौलाना तौकीर को शरण देने वाले फाईक इनक्लेव में रहने वाले फरहत के घर को भी प्रशासन ने सील कर दिया।
जिले में शुक्रवार को हुए उपद्रव के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर और उनके साथियों के खिलाफ शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम और बीडीए ने मिलकर अवैध निर्माण को हटाने का अभियान तेज कर दिया।
भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद रजा पैलेस पर बुलडोजर चलाया गया।
रजा पैलेस पर शोयेब बेग का निवास था, जो स्व. अथहर हुसैन बेग के पुत्र और पूर्व पीसीएस अधिकारी हैं। वहीं, नगर निगम ने सैलानी इलाके में नालियों और नालों पर बने अवैध दुकानों को भी ध्वस्त कर अभियान को आगे बढ़ाया।