Prabhat Vaibhav,Digital Desk : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का काउंटडाउन खत्म हो चुका है। शनिवार, 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अपने घर में जीत के साथ आगाह करना चाहेगी। लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल है—क्या बेंगलुरु की 'बेवफा' बारिश इस रोमांच में खलल डालेगी? आइए जानते हैं मौसम विभाग और पिच की ताजा रिपोर्ट।
मौसम का मिजाज: फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी
बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम अक्सर बारिश के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि शाम को मैच शुरू होते समय पारा गिरकर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।
आमने-सामने के आंकड़े: पलड़ा किसका भारी?
अगर आईपीएल इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा आरसीबी पर भारी पड़ता दिख रहा है।
कुल मुकाबले: 25
SRH की जीत: 14
RCB की जीत: 11
रद्द मैच: 01
हालांकि, जब बात चिन्नास्वामी स्टेडियम की होती है, तो आरसीबी अपने घर में 'शेर' साबित होती है। यहाँ दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 मुकाबलों में से आरसीबी ने 5 जीते हैं, जबकि हैदराबाद केवल 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है।
संभावित प्लेइंग इलेवन: सितारों से सजी होंगी टीमें
दोनों ही टीमों ने इस सीजन के लिए संतुलित और आक्रामक खिलाड़ियों को चुना है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड*, जैकब डफी।




