Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) को 14 अक्टूबर को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा, जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हाथों से सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इन शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में उनकी पहली तैनाती दी जाएगी।
प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई थी। इसके तहत कुल 1347 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। विभाग ने इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डॉ. रावत ने यह भी बताया कि आयोग के भर्ती परिणाम के खिलाफ कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने सभी वादों का निस्तारण कर 1347 पदों पर नियुक्ति देने का आदेश पारित किया है, जबकि बाकी पद रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गढ़वाल मंडल में 681 शिक्षकों को तैनाती
गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा के कुल 681 पदों पर चयन हुआ है। विषयवार विवरण इस प्रकार है:
हिंदी: 112
अंग्रेजी: 98
संस्कृत: 9
गणित: 66
विज्ञान: 109
सामान्य विषय: 109
कला: 103
व्यायाम: 59
गृह विज्ञान: 3
वाणिज्य: 11
संगीत: 2
कुमाऊं मंडल में 671 शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति
कुमाऊं मंडल में भी सामान्य व महिला शाखा के 671 पदों पर शिक्षकों का चयन किया गया है। विषयवार विवरण इस प्रकार है:
हिंदी: 90
अंग्रेजी: 73
संस्कृत: 12
गणित: 89
विज्ञान: 88
सामान्य विषय: 128
कला: 127
व्यायाम: 45
गृह विज्ञान: 8
संगीत: 6
उर्दू: 1
वाणिज्य: 4
2100 बेसिक शिक्षकों की जल्द तैनाती
डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक विद्यालय में विषयवार शिक्षक उपलब्ध हों। इसके लिए विभाग लगातार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में लगा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षा विभाग में 2100 सहायक अध्यापकों और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 800 से अधिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)