Prabhat Vaibhav,Digital Desk : पंजाब में लगातार बढ़ती ठंड और घनी धुंध का असर विमान सेवाओं पर पड़ने लगा है। सोमवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर 19 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि एअर इंडिया की दिल्ली और एयर एशिया की कुल्लू उड़ान रद्द कर दी गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। मंगलवार को कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ से और बढ़ेगी ठंड
18 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके बाद पंजाब में ठंड और बढ़ेगी। इसी वजह से राज्य सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे।
अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानों की स्थिति
इंडिगो की सुबह 6:35 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान लगभग 6 घंटे देर से दोपहर 12:29 बजे लैंड हुई।
एअर इंडिया की सुबह 7:05 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द रही।
स्पाइस जेट की दुबई उड़ान सुबह 8:50 के बजाय 11:57 बजे रवाना हुई।
एअर इंडिया दिल्ली की सुबह 10:30 बजे वाली उड़ान शाम 4:27 बजे रवाना हुई।
इंडिगो की दिल्ली उड़ान सुबह 10:40 के बजाय शाम 4:57 बजे पहुंची।
एअर इंडिया की दोपहर 1:20 बजे दिल्ली की उड़ान शाम 5:46 बजे रवाना हुई।
एअर इंडिया की बर्मिंघम उड़ान दोपहर 1:25 के बजाय 2:24 बजे रवाना हुई।
एअर इंडिया की मुंबई उड़ान दोपहर 1:45 के बजाय शाम 4:39 बजे रवाना हुई।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी धुंध के कारण इंडिगो की दो उड़ानें प्रभावित हुईं और रद्द की गईं।
यात्रियों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने यात्रियों से सलाह दी है कि धुंध और ठंड के दौरान उड़ान की स्थिति पहले रनिंग स्टेटस से जरूर चेक करें। एयरपोर्ट पर समय से पहुँचें और अतिरिक्त समय के लिए योजना बनाएं।




