
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी आज ओडिशा के पुरी में इस्कॉन रसोई का दौरा करेंगे, जहां भक्तों के लिए महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। इसके बाद वह प्रसाद सेवा में हिस्सा लेंगे। वह भक्तों को प्रसाद बांटेंगे और खुद भी प्रसाद ग्रहण करेंगे।
प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही अडानी ग्रुप ने ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं के लिए 'प्रसाद सेवा' का आयोजन किया है। अडानी ग्रुप रथ यात्रा में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं और सेवादारों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। 26 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलने वाली इस व्यवस्था के तहत अडानी ग्रुप करीब 40 लाख लोगों को भोजन और पानी बांटने जा रहा है।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए शनिवार को ओडिशा के पुरी पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे वे पुरी के होटल मेफेयर से गुंडिचा मंदिर जाएंगे। मंदिर में 20 मिनट तक दर्शन करने के बाद वे भगवान के रथ की पूजा करेंगे और वहां मौजूद भक्तों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे इस्कॉन रसोई में जाएंगे, जहां भक्तों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके बाद वे प्रसाद सेवा में हिस्सा लेंगे। वे भक्तों को प्रसाद बांटेंगे और खुद भी उसका सेवन करेंगे।
आज जगन्नाथ उत्सव रथ यात्रा का दूसरा दिन है।
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ उत्सव रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। रथ यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथों को खींचने का काम आज सुबह 9:30 बजे फिर से शुरू हुआ।
गौतम अडानी भगवान के रथ की पूजा करेंगे।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी गुंडिचा मंदिर में भगवान के रथ की पूजा करेंगे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत करेंगे।
गौतम अडानी पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी शनिवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे वे पुरी के होटल मेफेयर से गुंडिचा मंदिर जाएंगे। वे मंदिर में करीब 20 मिनट रुकेंगे।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से, हमें पुरी धाम की पावन रथयात्रा में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
— Gautam Adani (@gautam_adani) June 27, 2025
आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम… pic.twitter.com/2uVoLRnuDI