Prabhat Vaibhav,Digital Desk : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में अपने घर की ज़मीन का सपना देख रहे 10 आवंटियों का इंतज़ार आखिरकार सोमवार को खत्म हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वर्क सर्किल-3 की टीम ने पतवाड़ी गांव में अतिक्रमण हटाकर इन लोगों को उनकी जमीन पर कब्जा दिला दिया।
दरअसल, इन सभी आवंटियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय योजना के तहत सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में प्लॉट आवंटित किए गए थे, लेकिन वर्षों से अतिक्रमण के कारण वे अपने भूखंडों पर कब्जा नहीं ले पा रहे थे। परेशान होकर उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
सीईओ के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को महाप्रबंधक ए.के. सिंह की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम को पतवाड़ी भेजा। वहां खसरा संख्या 1150 में लगभग 10,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई में तीन जेसीबी, चार डंपर और पुलिस बल की मदद से पांच घंटे तक ऑपरेशन चला, जिसके बाद जमीन पर से अवैध निर्माण हटा दिया गया। इस ज़मीन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अब न केवल आवंटियों को उनका कब्जा मिल गया है, बल्कि सेक्टर-2 में 9 मीटर और 18 मीटर की सड़कों और ग्रीन बेल्ट के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। स्थानीय निवासियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने साफ कहा कि प्राधिकरण की अधिसूचित या कब्जा प्राप्त भूमि पर कोई भी बिना अनुमति निर्माण करेगा या कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
_870408388_100x75.jpg)
_1881530242_100x75.jpg)
_401420912_100x75.jpg)
_1279718660_100x75.jpg)
_1340821447_100x75.jpg)