
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को राज्य के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। इन बदलावों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
मुख्य बदलाव:
रघुवीर लाल (IPS-RR-1997)
पहले: अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
अब: पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर
दिवेश जुनेजा (IPS-RR-1992)
पहले: पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
अब: पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ DG अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार
बीके सिंह (IPS-RR-1994)
पहले: पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
अब: DG CID का भी प्रभार, DG साइबर क्राइम के पद पर बने रहेंगे
तरुण गाबा (IPS-RR-2001)
पहले: IG रेंज लखनऊ
अब: IG रेंज लखनऊ के साथ IG सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार
ये तबादले राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम माना जा रहा है।