
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : लुधियाना उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी रणनीति को धार देने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें दिल्ली और पंजाब की पूरी AAP लीडरशिप को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री आतिशी, और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिससे मुकाबला अब और रोचक हो गया है।
ये हैं आप के प्रमुख प्रचारक:
लिस्ट में शामिल कुछ बड़े नाम हैं:
अरविंद केजरीवाल, पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री
भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री
आतिशी, दिल्ली सरकार की मंत्री
सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल की पत्नी
संजय सिंह, राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद
हरभजन सिंह, पूर्व क्रिकेटर व सांसद
सत्येंद्र जैन, पूर्व मंत्री
अमन अरोड़ा, AAP पंजाब अध्यक्ष
अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद
बलबीर सिंह सीचेवाल, पर्यावरणविद और सांसद
मनीष सिसोदिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता
राखी बिड़ला, दिल्ली की पूर्व उपसभापति
अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कार्यकारी अध्यक्ष
इसके अलावा कई लोकसभा सांसद, मंत्री, विधायक और क्षेत्रीय नेता भी स्टार प्रचारकों की इस सूची में शामिल हैं, जैसे गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरपाल सिंह चीमा, बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, तरुणप्रीत सिंह सौंध और सोनिया मान।
पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस उपचुनाव को वह किसी भी हाल में हल्के में नहीं ले रही और प्रचार के हर मोर्चे पर मजबूती से डटी रहेगी।