Prabhat Vaibhav,Digital Desk : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां बैठकर साइबर ठग लोगों को धोखे से लूट रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से पांच महिलाओं समेत कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी आरोपी लोगों का निजी डाटा नोएडा की एक आईटी कंपनी से खरीदते थे और फिर उसी के आधार पर उन्हें कॉल कर जाल में फंसाते थे।
यह पूरी कार्रवाई लखनऊ कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन सर्विलांस टीम ने बंथरा और सरोजनीनगर पुलिस के सहयोग से अंजाम दी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा और फर्जी तरीके से चल रहे कॉल सेंटर्स को पकड़ा।
गिरफ्तार हुए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे IT कंपनी से मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य व्यक्तिगत जानकारी खरीदते थे। फिर खुद को किसी बैंक या कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को लुभावने ऑफर देते थे और उनसे बैंक डिटेल्स लेकर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की तलाश भी जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले पीजीआई थाना क्षेत्र में भी एक ऐसे ही फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई थी, जहां से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस गिरोह ने अब तक करीब 300 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
_1234952352_100x75.jpg)
_661663762_100x75.jpg)
_1756489791_100x75.jpg)
_1783107816_100x75.jpg)
_671246861_100x75.jpg)