Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। यह बैठक लगभग आधे घंटे चली।
राजीव कृष्णा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में वे कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने तथा अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी निष्ठा से लागू करेंगे। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा तथा नागरिकों के लिए संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग का भरोसा भी दिलाया।
राजीव कृष्णा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले कई जिलों में ASP, SP और SSP के रूप में कार्य किया है, जिनमें बरेली, आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जैसे जिले शामिल हैं। वह पहले आगरा और लखनऊ जोन के एडीजी भी रह चुके हैं।
2023 में उन्हें एडीजी विजिलेंस नियुक्त किया गया और जनवरी 2024 में डीजी पद पर पदोन्नत किया गया। मार्च 2024 में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के बाद उन्हें भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया, जहाँ उनके नेतृत्व में परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई।
बता दें कि जब यूपी में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की स्थापना हुई थी, तो राजीव कृष्णा पहले डीआईजी बनाए गए थे। अब 2 जून को वह पुलिस मुख्यालय में मीडिया से अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं पर बात करेंगे।
_861064884_100x75.jpg)
_146349231_100x75.jpg)
_254863938_100x75.jpg)
_1827509734_100x75.jpg)
_37872347_100x75.jpg)