img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का त्योहार है, जो हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. 25 जुलाई शुक्रवार से श्रावण मास की शुरुआत हो जाएगी, तो आइए जानते हैं कब और किस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन, क्या है शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास का प्रतीक है और हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा का वादा करते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। अक्सर लोग राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर कई सवाल पूछते हैं। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानना बहुत जरूरी है। तो साल 2025 में रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है और इस त्योहार से जुड़े अन्य खास सवाल, आइए जानते हैं विस्तार से।

वर्ष 2025 में रक्षाबंधन कब है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार रक्षा बंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को सुबह 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी।

राखी बांधने का शुभ समय

अब आइए जानते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? रक्षा बंधन के दिन यानी शनिवार, 9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।

भद्रा काल का प्रभाव

हिंदू मान्यताओं में भद्रा काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है और इस दौरान राखी बांधना भी अशुभ माना जाता है। अच्छी खबर यह है कि 2025 में रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव लगभग नहीं रहेगा। भद्रा काल 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जाएगा, यानी बहनें पूरे दिन बिना किसी चिंता के राखी बांध सकती हैं।

भद्रा काल को लेकर कई लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, तो आइए जानते हैं भद्रा काल के समय के बारे में। रक्षा बंधन 2025 के दौरान भद्रा काल पूर्णिमा तिथि से शुरू होगा, यानी 08 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे से। यह समय रक्षा बंधन से एक दिन पहले है। भद्रा काल 08 अगस्त 2025 को सुबह 01:52 बजे समाप्त होगा। इसका मतलब है कि रक्षा बंधन के दिन सूर्योदय से पहले भद्रा समाप्त हो जाएगी, और बहनें पूरे दिन बेफिक्र होकर दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांध सकती हैं।