img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रणवीर का कमाल का अंदाज देखने को मिल रहा है, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने 'धुरंधर' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट लिए रणवीर सिंह का 'धुरंधर' में दमदार लुक सामने आया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक की झलक देखने को मिली है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है।


'धुरंधर' का टीजर कैसा है?

'धुरंधर' के टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर अवतार की झलक और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स से होती है। रणवीर सिंह फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं- 'मैं घायल हूं, इसीलिए घातक हूं।' फिल्म में रणवीर सिंह एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

'धुरंधर' कब रिलीज होगी?

आदित्य धर की गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के टीजर में सभी कलाकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर' इसी साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

टीजर में फिल्म के बाकी कलाकारों की झलक दिखाई गई।

2 मिनट 39 सेकंड के टीजर की शुरुआत आर माधवन की आवाज से होती है। टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन के बारे में है। जिसमें रणवीर सिंह संभवतः एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में फिल्म के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का लुक भी नजर आ रहा है।