
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : वर्ष 2025 में शनि, राहु, केतु और बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद अधिकांश ज्योतिषियों ने अपनी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां कर दी थीं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषी और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास ने 5 जून को ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां केतु पहले से मौजूद है।
जब दो पाप ग्रह एक साथ आते हैं तो कुंजकेतु योग बनता है। भौतिक ज्योतिष में राहु और केतु का राशि और नक्षत्रों में गोचर अग्नि, महामारी, दुर्घटना, विमान दुर्घटना, राजनीतिक उथल-पुथल, जातिवाद, धार्मिक उन्माद आदि जैसी नकारात्मक घटनाओं की भविष्यवाणी करता है। आज अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा बहुत दुखद है लेकिन ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणी सही साबित हुई। एयर इंडिया का AI-171 विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे।
विमान लंदन जा रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट बाउंड्री के पास धमाका हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट कैंपस के बगल में एयर कस्टम्स कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के क्रैश होते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक डॉ. अनीष व्यास ने कुंजकेतु योग का आकलन करते हुए बताया कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां केतु पहले से मौजूद है।
जब दो क्रूर ग्रह एक साथ आते हैं तो कुंज केतु योग बनता है। जो अशुभ होता है। मंगल और केतु सिंह राशि में एक साथ आने वाले हैं। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है और केतु छाया ग्रह है। अग्नि तत्व सूर्य में दोनों की युति बेहद विनाशकारी साबित होने वाली है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को वीरता, साहस, शक्ति और ऊर्जा का ग्रह कहा जाता है। जबकि केतु मोक्ष, वैराग्य और आध्यात्म का ग्रह है। जब भी मंगल और केतु सिंह राशि से गुजरेंगे तो जो भी घटनाएं घटेंगी वो अपने आप में खास होंगी।
मंगल और केतु भारत के चौथे भाव में आने वाले हैं। इस समय एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन अग्नि तत्व भारत की कुंडली में शांति और स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं। डॉ. अनीश व्यास ने बताया कि मंगल और केतु आखिरी बार अगस्त 1989 में सिंह राशि में एक साथ आए थे। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह थे और उस समय की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इस घटना ने पूरा इतिहास बदल दिया। इस घटना ने 1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की हृदय विदारक घटना को जन्म दिया।
मंगल और केतु 7 जून से 28 जुलाई 20225 तक सिंह राशि में से होकर गुजर चुके हैं और इस बार यह 51 दिनों का है। ये 51 दिन हैं और इनमें जो भी घटनाएं घटेंगी वो अपने आप में खास होंगी। इन दिनों में जो भी घटनाएं घटेंगी वो कभी-कभी बीज का काम करेंगी जिसकी फसल आने वाले समय में काटी जाएगी और ये फसल भी बहुत महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान जो घटनाएं घटेंगी वो ऐसी होंगी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएंगी।
मंगल के शुभ और अशुभ प्रभाव
भविष्यवेत्ता अनीष व्यास ने बताया कि आग, भूकंप, गैस दुर्घटना, विमान दुर्घटना जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संभावना है। दुर्घटनाओं की संभावना है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश होगी। भूकंप या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा आने की भी संभावना है। जनजीवन सामान्य रहेगा। मौसम भी बदलेगा और बारिश भी अच्छी होगी। इसके अलावा देश में आपदाओं में भी कमी आएगी। वैज्ञानिकों को सफलता मिलेगी और बीमारियों के इलाज में सफलता मिलेगी। लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सोने-चांदी के भाव बढ़ेंगे। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेगा।
अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर डॉ. अनीश व्यास अब तक 597 से ज़्यादा भविष्यवाणियाँ कर चुके हैं। जो सभी सही साबित हुई हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 11 सितंबर को दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप और ब्राज़ील में हुए विमान हादसे की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई। आपने दो महीने पहले ही 2000 रुपये के नोट बंद होने की भविष्यवाणी कर दी थी। गुजरात विधानसभा चुनाव में यह भविष्यवाणी सही साबित हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले ही आपने भविष्यवाणी कर दी थी कि योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।