Prabhat Vaibhav,Digital Desk : हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय का जलवा दिखा चुकीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री पायल राजपूत अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

आज ही के दिन 1992 में दिल्ली में जन्मीं पायल राजपूत अपने लुक्स, स्टाइल और इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं।

पायल आए दिन इंस्टाग्राम पर आग लगाती रहती हैं।पायल ने अपनी अदाओं से इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है।

इंस्टाग्राम पर पायल के 4 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके फैन्स उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज़ का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

अपने शानदार फिल्मी करियर में पायल राजपूत ने 'वीरे की वेडिंग', 'मिस्टर एंड मिसेज 420 रिटर्न्स', 'आरडीएक्स लव', 'आरएक्स 100' जैसी फिल्मों में काम किया है।

वह हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। फिल्मों के अलावा पायल ने 'सपनों से भरे नैना', 'ये है आशिकी', 'गुस्ताख दिल' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।
_1234952352_100x75.jpg)
_661663762_100x75.jpg)
_1756489791_100x75.jpg)
_1783107816_100x75.jpg)
_671246861_100x75.jpg)