गंगा दशहरा : सौ साल बाद बना ये शुभ संयोग, आज से इन राशियों की बल्ले बल्ले

img

लखनऊ। आज ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को गंगा दशहरा है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार सौ साल बाद गंगा दशहरा पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन जा रहा है, जिससे कई राशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। दरअसल, इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बना है। इसलिए इस बार गंगा दशहरा कई दृष्टियों से अति महत्वपूर्ण है।

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार गंगा दशहरा पर सौ साल बार दुर्लभ संयोग बना है। दरअसल, गंगा दशहरा पर शनि देव कुंभ राशि में विराजमान होकर शश राजयोग का निर्माण करेंग। इसी तरह मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के होने से त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होगा।

गंगा दशहरा पर बनने वाले अद्भुत योगों का शुभ और सकारात्मक फल कई राशि वाले जातकों को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार कुछ राशियों का तो सोया हुआ भाग्य जग जाएगा। आइये जानते हैं किन राशियों के जातकों की गंगा दशहरा पर होने वाला है भाग्योदय -

मेष राशि : ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि के जातकों की गंगा दशहरा पर किस्मत खुल जाएगी। इस पर्व पर बनने वाले शुभ योग का लाभ मेष राशि वाले जातकों को मिलना तय है। नौकरी-पेशा वालों को प्रमोशन व्यापार में अद्भुत लाभ और धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंग।

मिथुन : गंगा दशहरा पर बन रहे अद्भुत योग से मिथुन राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मिथुन राशि के जातक सूर्य आराधना करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के बुरे दिनों का आज से अंत हो जाएगा। गंगा दशहरा पर बने योग और शनि की कृपा से कुंभ राशि के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बीमारियां दूर होंगी। 

Related News