
वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी रविवार को मुंबई में कैबिनेट मंत्री साधना पांडे के निधन पर शोक जताया है।
टीएमसी चीफ ने ट्वीट किया, “हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी मंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने राजनीति से परे उनके साथ “अद्भुत पल” शेयर किए।
राज्यपाल ने ट्वीट किया कि दुखद समाचार- आज सुबह मुंबई में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री साधना पांडे के निधन पर गहरा दुख हुआ। राजनीति से परे उनके साथ अद्भुत संबंध और व्यक्तिगत संबंध साझा किए। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति हार्दिक संवेदना। आरआईपी!
आपको बता दें कि पांडे को गंभीर बीमारियों और फेफड़ों में संक्रमण के चलते कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बीते वर्ष सितंबर के महीने में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वह आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर बने रहे। पांडे ममता बनर्जी सरकार में उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री थे। वह कोलकाता के मानिकतला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे।