img

हिमाचल प्रदेश 2022 इलेक्शन की मतगणना शुरू होते ही रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 31 सीटों पर आगे है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी का खाता भी अब तक नहीं खुला है। जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो भाजपा आगे चल रही थी। मगर नौ बजे तक कांग्रेस BJP को हरा चुकी है।

BJP congress

सवेरे नौ बजे तक हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों में से 50 से अधिक का रुझान उभरना शुरू हो गया है। अब तक कांग्रेस 35 सीटों पर और भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही चरण में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच है। आम आदमी पार्टी ने भी यहां घुसने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।

यदि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आती है तो प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हो सकती हैं। प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और राज्य में पार्टी प्रमुख हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने एक बार फिर जयराम ठाकुर को सीएम पद के लिए मैदान में उतारा है।

गुजरात में रुझान

गुजरात इलेक्शन के रुझान भी अब हाथ आने लगे हैं। गुजरात में तस्वीर लगभग साफ है। भाजपा रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ रही है। हार्दिक पटेल ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा को गुजरात में 135 से 145 सीटें मिलेंगी।