Cabinet Minister Ganesh Joshi : ने छात्र-छात्राओं को वितरित किये ट्रैक सूट, जानिए

img

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट के छात्र छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

मंत्री जोशी के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और मंत्री जोशी ने स्कूली बच्चों को 01 हजार ट्रैक सूट वितरित किये।

कार्यक्रम में बच्चों की ओर से कई सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गरीब वंचितों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री जोशी की ओर से किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े हैं और वह परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।

मंत्री जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही गरीब असहाय लोगों के बीच अपने जन्म दिवस को मनाते आएं है। परिवार में जो भी शुभ कार्य और पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस को भी समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाकर में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटते हैं।

मंत्री ने कहा कि गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है। कभी भी अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए। आज अगर गरीब वंचितों के बारे में किसी ने सोचा तो वह प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री के लिए भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सीईओ कैंट बोर्ड अभिनव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, संयोजक विष्णु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, वंदना ठाकुर, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
 

Related News