Prabhat Vaibhav,Digital Desk : तमिल सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित और उनके करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सेंसर बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई के कारण महीनों से रिलीज के लिए तरस रही यह फिल्म आधिकारिक रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस घटना ने फिल्म की पूरी टीम और विजय के करोड़ों फैंस को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
इंस्टाग्राम पर पूजा का इमोशनल और गुस्से भरा पोस्ट
फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर मिलते ही पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा करते हुए पायरेसी करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। पूजा ने लिखा:
"एक फिल्म अनगिनत घंटों की मेहनत, रचनात्मक जोखिमों और निजी कुर्बानियों का नतीजा होती है। हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना न केवल मेरे लिए, बल्कि उस हर इंसान के लिए निराशाजनक है जिसने इस पर काम किया है।"
'बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से ज्यादा सम्मान की बात'
पूजा ने आगे कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पैसों या आंकड़ों की नहीं है। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, "इसे गैर-कानूनी तरीके से शेयर होते देखना इसलिए मुश्किल है क्योंकि यह उस सम्मान को छीन लेता है जिसके हर कलाकार और टेक्नीशियन हकदार हैं। क्या हम सभी इस बात के हकदार नहीं हैं कि हम विजय सर की आखिरी फिल्म का जश्न बड़े पर्दे पर एक साथ मिलकर मनाएं? आइए पायरेसी को बढ़ावा न दें।"
क्यों अटकी है 'जन नायकन' की रिलीज?
विजय की यह फिल्म एक 'पॉलिटिकल थ्रिलर' है, जिसे लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं:
सेंसर बोर्ड का अड़ंगा: फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ राजनीतिक दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताते हुए इसे पास करने से मना कर दिया था।
कानूनी लड़ाई: मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा, जहां लंबी बहस के बाद हाल ही में फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ था।
लीक का झटका: अभी मेकर्स नई रिलीज डेट का एलान करने ही वाले थे कि फिल्म पायरेसी की भेंट चढ़ गई।
पायरेसी से सिनेमा को बड़ा खतरा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी एक नासूर बन चुकी है। विजय जैसे बड़े स्टार की फेयरवेल फिल्म का लीक होना पूरी इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी है। पूजा हेगड़े की इस अपील के बाद विजय के फैंस सोशल मीडिया पर #SayNoToPiracy और #JanaNayagan ट्रेंड करा रहे हैं, ताकि लोग लीक पाइल्स को डाउनलोड न करें और सिनेमाघरों में ही फिल्म देखने का इंतजार करें।




