img

संविधान दिवस पर बोले CM योगी- आज दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा भारत

img

लखनऊ. आज, 26 दिसंबर 2021 को संविधान दिवस (Constitution Day) है। संविधन दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा समेत मंत्रीगण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना।

इसके बाद सीएम योगी ने भी एक कार्यक्रम को संबोधित किया। बता दें, 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

संविधान दिवस (Constitution Day) एवं अधिवक्ता कल्याणार्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सर्वविदित है 26 नवंबर,1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था।

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल संविधान से प्रदत्त अधिकार प्राप्त हुए हैं, बल्कि भारत को दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हर नागरिक को कुछ कर्तव्य भी बताए गए हैं। भारत के संविधान निर्माताओं की भावनाओं के अनुरूप हम सब भी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक कर सकें, इसके लिए आप सभी के प्रति मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

सीएम योगी ने कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है, उतनी ही तेजी के साथ वे षड्यंत्र भी प्रारंभ होते हुए दिखाई देते हैं, जो भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढऩे देना चाहते हैं। हमको इन चुनौतियों से भी निपटना होगा।

सीएम योगी ने कहा आज यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बन रही है। जब देश विभिन्न कानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img