img

दिल्ली का हवा-पानी खराब, पानी के लिए लगानी पड़ रही है लाईन

img

दिल्ली, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार को राजधानी लखनऊ की जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने बोटैनिकल गार्डन पहुंचकर मार्निंग संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का हवा-पानी खराब हो गया है और बच्चों को पानी के लिए लाईन लगानी पड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के महाजनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मार्निंग संवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहां केन्द्र सरकार के नौ सालों के विकास कार्यों को गिनाया तो वहीं दिल्ली की बदली इन दिनों फिजा पर हमला बोला। 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष के असुर वाले बयान पर कहा कि अगर आज कोई सबसे ज्यादा खराब प्रांत है तो वो दिल्ली है। दिल्ली की हवा और पानी खराब है। बच्चों को पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है। वहां की स्थिति ठीक नहीं है।

Related News